हेलो दोस्तों , अगर आप इस page पर आएं है तो इसका मतलब आप math gk के प्रश्न हिंदी में ढूंढ रहे हो। हम आपको हर प्रकार के math के प्रश्न provide करवा रहे हैं।
यह सभी प्रश्न बहुत से exam में’पूछे गए प्रश्नों की तरह हैं। अगर आप इन सभी प्रश्न को हल करते हैं तो आपको अपने exam में प्रश्न हल करने में मुश्किल नहीं होगी।
हर परीक्षा में MATH GK के सवाल बहुत मात्रा में पूछे जाते है। चाहे आप कोई भी परीक्षा ले लो जैसे की , स्टेट लेवल exams , नेशनल लेवल exams (ssc , bank po , railways exams ) इन सभी में MATH के सवाल पूछे जाते हैं।
आज कल ज्यादातर study material english में ही available है तो कई विद्यार्थिओं को पढ़ने में मुश्किल होती है तभी हम उनके लिए MATH GK questions in hindi में provide करवा रहें हैं।
अगर आपको math के maximum प्रश्न परीक्षा में करने हैं तो आपको रोज के रोज अभ्यास करना होगा।
जब हम भी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तो हम रोज कम से कम 20 प्रश्न जरूर करते थे। जिससे मुझे परीक्षा पास करने में बड़ी मदद हुई।
बस आपको यह पता लग जाये की exam में कैसे प्रश्न आते हैं तो आप exam में अच्छे नंबर ला सकते हैं। बस आपको इन्हीं प्रश्नों की तरह और प्रश्न की practice करनी होगी।
तो चलिए शुरू करते हैं :
अगर आपसे यह प्रश्न एक दिन न हो तो आप इस पेज को बुकमार्क में सेव कर दीजिए और अगले दिन दोबारा शुरू कीजिए। मेहनत कीजिए टाइम waste मत कीजिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।
कुछ प्रश्नो के उत्तर आपको कमेंट बॉक्स में देने हैं।
MATH GK QUESTIONS IN HINDI :
श्रृंखला (SERIES):
I. 7, 15, 32, 67, ? , 281
a. 138
b. 135
c. 93
d. 112
II. 3, 15, 35, 63, 99, ?
a. 153
b. 143
c. 163
d. 112
III. 37, 61, 91, 127, ? , 217
a. 170
b. 183
c. 193
d. 169
IV. 3, 1, 4, 2, 5, 4, 6, ?
a. 7
b. 4
c. 5
d. 10
V. 14, 26, 48, 98, 194, 386 (गलत रकम बताएं)
a. 26
b. 48
c. 98
d. 194
ANSWERS:
I. a II. b III. d IV. a V. b
सरलीकरण (Simplification):
VI. 32% of 860 * ? = 61920
a. 252
b. 255
c. 215
d. 205
e. कोई नहीं
VII. 999 * 99 * 9 = ?
a. 891009
b. 890019
c. 890190
d. 890109
VIII. 18% OF 350 + 12% OF 600 = ?
a. 125
b. 137
c. 135
d. 149
IX. 0.0000064 = 4 * 0.04 * ? * 0.004
a. 0.01
b. 0.1
c. 1
d. 10
X. 11 * 0.75 + 9 * 0.25 + 7 * 0.10 + 5 * 0.05 = ?
a. 11.45
b. 11.50
c. 11.25
d. 12.75
Answers:
भिन्न (Fraction Math GK in Hindi ):
वह संख्या जो p/q के रूप में व्यक्त हो तथा q जीरो के बराबर न हो, भिन्न कहलाती है। जहाँ p को भिन्न का अंश तथा q को भिन्न का हर कहते हैं।
तो चलिए भिन्न के कुछ प्रश्न हल करते हैं।
Q1. 9-(7/4+20/3) का मान है ?
a. 7/12
b. 3/5
c. 3
d. 13/5
Q2. (18/3 – 19/6) + 16/9 का मान है ?
a. 22/9
b. 20/3
c. 41/18
d. 14/9
Q3. यदि x + 5/6 + 5/7 + 4/9 = 377/126 हो, तो x का मान क्या है ?
a. 1
b. 3
c. 1/9
d. 3/7
Q4 . निम्न भिन्नो में से कौन सी भिन्न सबसे बड़ी है?
7/12, 11/16, 12/17, 13/18, 31/36
a. 31/36
b. 7/12
c. 12/17
d. 11/16
Q5. दो भिन्नों का गुणनफल 14/15 है तथा उनका भागफल 35/24 है। तो उन दो भिन्नों से बड़ी भिन्न कौन सी है ?
a. 7/4
b. 7/6
c. 7/3
d. 4/5
Q6. भिन्न 4/7 का कौन सा भाग उसी में जोड़ा जाए , की योग 15/14 प्राप्त हो ?
a. 7/8
b. 1/2
c. 4/7
d. 15/14
Q7. जब किसी लड़के से किसी भिन्न का 6/7 बताने को कहा गया , तो उसने गलती से उस भिन्न को 6/7 से भाग दे दिया और सही उत्तर से 13/70 अधिक उत्तर प्राप्त किया। वह भिन्न कौन सी है ?
a. 2/3
b. 3/5
c. 4/5
d. 7/9
Q8. 13/14 + 16/18 – 19/14 + 21/18 – 24/14 को हल कीजिए ?
Q9. निम्नलिखित में से सबसे बड़ी भिन्न है ?
6/7, 5/6, 7/8, 4/5
a. 6/7
b. 4/5
c. 5/6
d. 7/8
Q10. किसी संख्या के 3/4 का 1/2 , (10 का 5/2) के बराबर है। वह कौन सी संख्या है ?
a. 50
b. 60
c. 200/3
d. 56
ANSWERS:
1.a 2.c 3.a 4.a 5.b 6.a 7.b 9.d 10.c
संख्या पद्धति (Number System Math GK In Hindi ) :
प्रायः सभी संख्याओं का निर्माण अंको से होता है। दाशमिक संख्या प्रणाली में शून्य से लेकर नौ तक कुल दस अंक होते हैं।
संख्याएँ अनेक प्रकार की होती हैं , निचे संख्याओं के कुछ प्रकार दिए गए हैं :
प्राकृत संख्याएँ (NATURAL NUMBERS ):
वे संख्याएं जो वस्तुओं की गिनती करने में प्रयुक्त की जाती हैं।
N = { 1, 2, 3, 4, 5, . . . . . }
पूर्ण संख्याएँ (WHOLE NUMBERS):
यदि प्राकृत संख्याओं के साथ शून्य को भी सम्मिलित कर लिया जाए तो वह पूर्ण संख्याएँ कहलाती हैं।
W = { 0, 1, 2, 3, . . . . . }
पूर्णांक (INTEGERS):
धन पूर्णांक (I+) = { 1, 2, 3 , . . . . }
शून्य पूर्णांक ‘0’ तथा ऋण पूर्णांक (I-) = {. . . . . , -3, -2, -1 } के सम्मिलित समुच्य को पूर्णांकों का समुच्य कहते हैं।
परिमेय संख्याएँ ( RATIONAL NUMBERS ):
वे सभी संख्याएं जिन्हें p/q के रूप में व्यक्त किया जा सके , परिमेय संख्या कहलाती है।
जैसे : 7/5 , 114/52
अपरिमेय संख्याएँ (IRRATIONAL NUMBERS ):
वे सभी संख्याएँ जिन्हे P/Q के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
चलिये अब कुछ प्रश्न हल किए जाएं :
Q11. निम्न में से कौन सी संख्या अपरिमेय है ?
a. 22/7
b. PAI ( पाई )
c. 1.33
d. 3.14
Q12. प्रथम 40 प्राकृत संख्याओं का योग कितना होगा ?
a. 420
b. 840
c. 480
d. 820
Q13. 5332624 निम्न में से किस संख्या से विभाजित होती है ?
a. 4
b. 8
c. 11
d. इन सभी से
Q14. चार अंको की बड़ी से बड़ी तथा छोटी से छोटी संख्याओं का योग क्या होगा ?
a. 10999
b. 1099
c. 10111
d. 111101
Q15. दो संख्याओं का योगफल 90 है। यदि उन दोनों संख्याओं में 40 का अन्तर हो, तो संख्या ज्ञात करें ?
a. 33 और 57
b. 37 और 53
c. 40 और 50
d. 25 और 65
Q16. किन्हीं दो अंको की संख्या के अंको का योग 9 है। यदि संख्या से 45 घटा दिया जाए , तो अंको के मान पलट जाते हैं , तो संख्या ज्ञात करें ?
a. 36
b. 63
c. 27
d. 72
Q17. दो अंको वाली एक संख्या के अंको का योग 10 है। यदि संख्या से 36 हटा दिया जाए, तो अंको के स्थान बदल जाते हैं। तो संख्या ज्ञात कीजिए ?
a. 73
b. 37
c. 46
d. 64
Q18. दो अंको वाली एक संख्या में इकाई स्थान का अंक दहाई स्थान के अंक से 2 अधिक है। यदि दोनों अंको का योग 12 है , तो संख्या क्या है ?
a. 57
b. 75
c. 84
d. 35
Q19. यदि 8 * 97 + 325 * N = 5239 , तो N के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी ?
a. 73.13
b. 13.73
c. 12.73
d. 73.12
Q20. प्रथम 68 तक की सम प्राकृत संख्याओं का योग कितना होगा ?
a. 1180
b. 1170
c. 1190
d. 1160
ANSWERS :
11.b 12.d 13.d 14.a 15. d 16.d 17.a 18.a 19.b 20.a
रैखिक समीकरण (LINEAR EQUATION Math gk in Hindi ):
रैखिक बहुपद वाली समीकरण जिसमें चर राशि की घात एक हो , तो ऐसी समीकरण रैखिक समीकरण कहलाता है।
एक चर वाली रैखिक समीकरण (Linear Equation in Variable ):
जिस रैखिक बहुपद समीकरण में चरों की संख्या एक होती है , उसे एक चर वाली रैखिक समीकरण कहते हैं। जैसे : 2x + 3 = 7 , y + 7 = 10
दो चर वाली रैखिक समीकरण (Linear Equation in Two Variables ):
जिस रैखिक बहुपद समीकरण में चरों की संख्या दो होती है , उसे दो चर वाली रैखिक समीकरण कहते हैं। जैसे : 3x + 4y = 7 , 4x + 3y = 9
चलिए कुछ प्रश्न हल किये जाएं :
Q21. यदि किसी संख्या के 80% में से 80 को घटाने पर शेषफल भी 80 आता है , तो संख्या क्या होगी ?
a. 120
b. 150
c. 180
d. 200
Q22. दो संख्याओं का योग और गुणनफल क्रमशः 15 और 56 है, तब उनके व्युत्क्रमों का योग क्या होगा ?
a. 1/3
b. 15/56
c. 12/35
d. 35/12
Q23. पहली संख्या में से दूसरी संख्या घटाने पर 3 प्राप्त होता है। तथा पहली संख्या के तिगुने में से दूसरी संख्या’का’दोगुना घटाने पर 14 प्राप्त होता है। संख्याएँ क्या हैं ?
a. 8 , 5
b. 7 , 4
c. 6 , 3
d. 9 , 6
Q24. दो अंको वाली एक संख्या इस प्रकार है कि दहाई वाला अंक , इकाई वाले अंक से 2 कम है। इस संख्या के तीन गुने में उस संख्या , जो अंको के आपस में बदलने से प्राप्त होती है , के 6/7 को जोड़ने पर 108 प्राप्त होता है। संख्या के अंको का योग है ?
a. 8
b. 9
c. 6
d. 7
Q25. यदि 3x + 4y = 7 तथा 4x + 3y = 9 हो, तो x तथा y के मान क्या होंगे ?
a. 16/7 , 14/7
b. 15/7 , 1/7
c. 15/7 , 2/7
d. 13/7 , 1/7
Q26. यदि x + 3y = 11 तथा 4x – 3y = 5 है , तो x तथा y का मान क्या होगा ?
a. 2 , 3
b. 3 , 2
c. 1 , 4
d. 5 , 4
Q27. 4x + 5y = 31 , 7x + 2y = 22
a. 2 , 3
b. 5 , 8
c. 4 , 3
d. 3 , 5
Q28. 3y + x = 11 , -y + 4x = 5
a. 2 , 3
b. 4 , 6
c. 1 , 2
d. 6 , 8
ALSO READ : REASONING QUESTIONS IN HINDI
ALSO READ : GK QUESTIONS IN HINDI
औसत (AVERAGE Math gk in Hindi):
किन्हीं समान राशियों का औसत वह संख्या है , जो उन राशियों के योगफल को उनकी कुल संख्या से भाग देने पर प्राप्त होती है।
औसत = राशियों का योग / कुल राशियों की संख्या
Q31. 5 के प्रथम 15 गुणजो का औसत है ?
a. 45
b. 55
c. 22
d. 40
उत्तर : d
Q32 . 25 छात्रों की औसत आयु 17 वर्ष है। यदि इसमें अध्यापक की आयु भी शामिल कर ली जाए , तो औसत में एक वर्ष की वृद्धि हो जाती है। अध्यापक की आयु क्या है ?
a. 35 वर्ष
b. 43 वर्ष
c. 48 वर्ष
d. 53 वर्ष
उत्तर : b
Q33. 30 विद्यार्थिओं की एक कक्षा की औसत आयु 15.2 वर्ष है। यदि कक्षा में 15 लड़के और आ जाते हैं , तो पूरी कक्षा का औसत आधा वर्ष घट जाता है। नए आने वाले लड़कों की आयु का औसत है ?
a. 12.5
b. 14.7
c. 13.5
d. 13.7
उत्तर : d
Q34. एक क्रिकेट खिलाड़ी की 10 पारियों के रनों का औसत 32 था। खिलाड़ी अगली पारी में कितने रन बनाए , ताकि उसके रनों का औसत 4 अधिक हो जाए ?
a. 76
b. 70
c. 4
d. 2
उत्तर : a
Q35. A , B व C का औसत भार 45 किग्रा है। यदि A तथा B का औसत भार 40 किग्रा तथा B और C का औसत भार 43 किग्रा हो, तो B का भार होगा ?
a. 17 किग्रा
b. 20 किग्रा
c. 26 किग्रा
d. 31 किग्रा
उत्तर : d
Q36. यदि 3 , 3 , 8 , 6 , 7 तथा x का औसत 6 हो, तो x का क्या मान होगा ?
a. 8
b. 7
c. 9
d. 11
उत्तर : c
Q37. एक कक्षा में 30 छात्र हैं , इनमें से 10 छात्रों की औसत आयु 12.5 वर्ष है तथा शेष 20 छात्रों की औसत आयु 13.1 वर्ष है। पूरी कक्षा के छात्रों की औसत आयु कितनी है ?
a. 11.3 वर्ष
b. 13.7 वर्ष
c. 12.9 वर्ष
d. 9.4 वर्ष
उत्तर : c
Q38. यदि 7 क्रमिक संख्याओं का औसत 20 हो , तो उन संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या होगी ?
a. 24
b. 23
c. 22
d. 20
उत्तर : b
Q39. किसी परिवार के 6 पुत्रों की औसत आयु 8 वर्ष है। पुत्रों व उनके माता – पिता को मिलाकर उनकी औसत आयु 22 वर्ष है। यदि पिता उनकी माता से 8 वर्ष बड़ा है , तो माता की आयु है ?
a. 44 वर्ष
b. 48 वर्ष
c. 60 वर्ष
d. 50 वर्ष
उत्तर : c
Q40. 14 छात्राओं और उनकी एक शिक्षिका की औसत आयु 15 वर्ष है। यदि शिक्षिका की आयु हटा दी जाए , तो औसत में एक वर्ष की कमी हो जाती है। शिक्षिका की आयु है ?
a. 35 वर्ष
b. 32 वर्ष
c. 30 वर्ष
d. 29 वर्ष
उत्तर : d
रुकना नहीं है बस चलते जाना है
अनुपात तथा समानुपात (RATIO AND PROPORTION):
अनुपात : दो समान राशियों के तुलनात्मक अध्ययन को अनुपात कहते हैं। यदि a तथा b दो अशुन्य
संख्याएं हैं , तो a तथा b के अनुपात को a:b द्वारा निरूपित करते हैं तथा a अनुपात b पढ़ते हैं।
समानुपात : यदि चार अशुन्य संख्याएं a, b, c, तथा d इस प्रकार हैं , कि a:b = c:d हो , तो ad = bc इसमें a तथा d को बाह्य पद तथा b और c को मध्य पद कहते हैं।
महत्तवपूर्ण तथ्य एवं सूत्र
I . यदि A : B = a : b तथा B : C = m : n हो ,तो A : B : C = am : mb : nb तथा A : C = am : bn होता है
II. यदि x को a : b के अनुपात में बांटे ,तो पहला भाग = a/a+b * x तथा दूसरा भाग = b/a+b *x होता है
III. यदि A:B = a:b, B:C = c:d तथा C:D = e:f तो A:B:C:D = ace : bce : bde : bdf होगा
चलिए कुछ प्रश्न हल किए जाएं :
Q41. यदि a : b = 4 : 3 तथा b : c = 3 : 5 हो, तो a : c होगा ?
a. 1 : 3
b. 3 : 2
c. 2 : 3
d. 4 : 5
उत्तर : d
Q42. यदि (a+b) : (b+c) : (c+a) = 6 : 7 : 8 तथा a+b+c = 14 हो , तो c का मान ज्ञात कीजिए ?
a. 6
b. 7
c. 8
d. 14
उत्तर : a
Q43. यदि 3x = 5y तथा 2y = 3z हो , तो x : z बराबर है :
a. 4 : 3
b. 8 : 15
c. 3 : 4
d. 5 : 2
उत्तर : d
Q44. यदि x का 0.5 = y का 0.07 हो , तो इन संख्याओं का अनुपात होगा ?
a. 1 : 14
b. 7 : 25
c. 7 : 5
d. 7 : 50
उत्तर : d
Q45. यदि x/3 = y/5 हो , तो (x + 3) : (y + 5) का मान है ?
a. 5 : 2
b. 2 : 7
c. 3 : 5
d. 5 : 8
उत्तर : c
Q46. 750 रुपए को A , B तथा C में इस प्रकार बाँटा गया है , कि A : B = 5 : 2 तथा B : C = 7 : 13 हो , तो A का भाग कितना होगा ?
a. 350
b. 260
c. 140
d. 250
उत्तर : a
Q47. यदि a/2 = b/2 = c/2 हो , तो (a+b+c)/c = ?
a. 1/2
b. 7
c. 2
d. 1/3
उत्तर : c
Q48. यदि a का 20% = b का 3/4 का 40% है , तो a : b क्या होगा ?
a. 3:4
b. 1:2
c. 2:3
d. 3:2
उत्तर : d
Q49. दो संख्याएं 5 : 6 के अनुपात में हैं। दोनों संख्याओं में से 8 घटाने पर वे 1 : 2 के अनुपात में हो जाती हैं , संख्याओं का गुणनफल कितना होगा ?
a. 100
b. 120
c. 200
d. 150
उत्तर : b
Q50. A , B तथा C एक चरागाह किराए पर लेते हैं। A उस पर 7 महीने तक 10 बैल चराता है। B उस पर 5 महीने तक 12 बैल तथा C उस पर 3 महीने तक 15 बैल चराता है। यदि चरागाह का किराया 175 रुपए है तो , C को अपने हिस्से का कितना किराया देना होगा ?
a. 45
b. 50
c. 55
d. 60
उत्तर : a
प्रतिशतता (PERCENTAGE Math GK in Hindi ):
वह भिन्न जिसका हर 100 होता है , प्रतिशत कहलाती है। प्रतिशत को % निरूपित करते हैं।
उदहारण : x% = x/100
x का y % = xy/100
Q51. 8415/99+110 का 25% बराबर है :
a. 112.5
b. 102.5
c. 110.5
d. 105.5
उत्तर : a
Q52. यदि 30 का 35% = (x का 25%)+1 हो , तो x का मान क्या होगा ?
a. 28
b. 38
c. 42
d. 32
उत्तर : b
Q53. 5% का 8% कितने प्रतिशत है ?
a. 160%
b. 150%
c. 115%
d. 130%
उत्तर : a
Q54. यदि y का 90% = x हो , तो x का कितने प्रतिशत y होगा ?
a. 101.1%
b. 190%
c. 90%
d. 111.1%
उत्तर : d
Q55. 2 क्विन्टल , 2.5 किग्रा का कितने प्रतिशत होगा ?
a. 0.8%
b. 800%
c. 8000%
d. 0.08%
उत्तर : c
Q56. किसी परीक्षा में 70% परीक्षार्थी अंग्रेजी में तथा 80% परीक्षार्थी गणित में उत्तीर्ण हुए तथा 10% दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए। यदि दोनों विषयों में कुल 144 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हों , तो परीक्षार्थियों की कुल संख्या कितनी थी ?
a. 125
b. 200
c. 240
d. 375
उत्तर : c
Q57. किसी चुनाव में 8% मतदाताओं ने अपने मत नहीं डाले। इस चुनाव में केवल दो ही प्रत्याशी थे। जीतने वाले प्रत्याशी ने कुल मतों के 48% मत प्राप्त कर 1100 मतों से चुनाव में दूसरे प्रत्याशी को हरा दिया। चुनाव में कुल मत कितने थे ?
a. 21000
b. 23500
c. 22000
d. 27500
उत्तर : d
Q58. यदि A की आय का 60%, B की आय के 75% के बराबर है तथा B की आय , A की आय के x% के बराबर है। तो x का मान क्या होगा ?
a. 70
b. 60
c. 80
d. 90
उत्तर : c
Q59. एक परीक्षार्थी’किसी परीक्षा में 20% अंक प्राप्त करके 30 अंको से अनुतीर्ण हो जाता है , परन्तु अन्य परीक्षार्थी 32% अंक प्राप्त करके न्यूनतम अंको से 42 अंक अधिक प्राप्त करता है , तब उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंको का प्रतिशत है :
a. 52%
b. 50%
c. 33%
d. 25%
उत्तर : d
Q60. यदि (x का 45%) + (90 का 30%) = (210 का 30%) + (x का 20%), तो x का मान क्या होगा ?
a. 144
b. 160
c. 155
d. 180
उत्तर : a
लाभ और हानि (Profit and Loss) :
क्रय मूल्य (cost price): वह मूल्य जिस पर कोई वस्तु खरीदी जाती है , वस्तु का क्रय मूल्य कहलाता है।
i. यदि किसी वस्तु को बेचने पर x% लाभ हो , तो वस्तु का क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य * 100 /(100+x) होगा
ii. यदि किसी वस्तु को बेचने पर x% की हानि हो , तो वस्तु का क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य * 100 /(100 – x) होगा
विक्रय मूल्य (Selling price):
वह मूल्य जिस पर कोई वस्तु बेची जाती है , वस्तु का विक्रय मूल्य कहलाता है।
i. यदि किसी वस्तु को बेचने पर x% लाभ हो , तो वस्तु का विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य * (100 + x) /100 होगा
ii. यदि किसी वस्तु को बेचने पर x% हानि हो , तो वस्तु का विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य * (100 – x) /100 होगा
लाभ (profit):
यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य वस्तु के क्रय मूल्य से अधिक हो , तो वस्तु को बेचने पर लाभ होता है।
लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
हानि (loss):
यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य वस्तु के क्रय मूल्य से कम हो , तो वस्तु को बेचने पर हानि होती है।
हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य
चलिए अब कुछ प्रश्न हल किए जाएं:
Q61. किसी वस्तु को 45 रुपए में बेचने से 10% हानि होती है। इस वस्तु पर 20% लाभ कमाने के लिए विक्रय मूल्य क्या होगा ?
a. 52 रुपए
b. 56 रुपए
c. 60 रुपए
d. 72 रुपए
उत्तर : c
Q62. किसी वस्तु का विक्रय मूल्य इसके क्रय मूल्य का 3/2 गुना है। लाभ प्रतिशत कितना होगा ?
a. 50%
b. 40%
c. 55%
d. 33%
उत्तर : a
Q63. किसी वस्तु को 560 रुपए में बेचने से हुई हानि 720 रुपए में बेचने पर हुए लाभ से 50 अधिक है। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है ?
a. 625 रुपए
b. 600 रुपए
c. 650 रुपए
d. 665 रुपए
उत्तर : d
Q64. राम ने एक गाय रहीम को 20% लाभ पर बेच दी तथा रहीम ने इसे करण को 25% लाभ पर बेच दिया। यदि करण ने 900 रुपए दिए हो , तो राम ने गाय कितने रुपए में खरीदी होगी ?
a. 600 रुपए
b. 700 रुपए
c. 750 रुपए
d. 800 रुपए
उत्तर : a
Q65. A एक साइकिल 20% लाभ पर B को बेचता है। B उसे 25% लाभ पर C को बेच देता है। यदि C , 225 रुपए का भुगतान करता है , तो A ने उस साइकिल को कितने रुपए में खरीदा होगा ?
a. 110 रुपए
b. 125 रुपए
c. 120 रुपए
d. 150 रुपए
उत्तर : d
Q66. एक फल विक्रेता आम 9 रुपए प्रति किलो बेचता है , तब उसे 20% हानि होती है। 5% लाभ कमाने के लिए उसे 1 किग्रा आम किस दर पर बेचने होंगे ?
a. 11.81 रुपए
b. 12.31 रुपए
c. 15 रुपए
d. 16 रुपए
उत्तर : a
Q67. एक व्यक्ति 380 रुपए में एक वस्तु खरीदता है और वह विक्रय मूल्य का 20% मरम्मत पर खर्च करता है , फिर भी उसे 20% लाभ होता है , तो उस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा ?
a. 600 रुपए
b. 660 रुपए
c. 760 रुपए
d. 330 रुपए
उत्तर : a
बट्टा (DISCOUNT):
जब कोई व्यापारी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए या ग्राहकों को लुभाने के लिए अंकित मूल्य पर कुछ छूट देता है , तो इसी छूट को बट्टा (discount) कहते हैं।
क्रमिक बट्टा (Successive Discount):
जब दो या दो से अधिक बट्टों की घोषणा की जाती है , तो वह क्रमिक बट्टा कहलाता है।
चलिए कुछ प्रश्न हल कीजिए :
Q68. किसी वस्तु का अंकित मूल्य 400 रुपए है। वह 10% और 20% के दो क्रमिक बट्टों पर बेची जाती है। उस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा ?
a. 350 रुपए
b. 375 रुपए
c. 360 रुपए
d. 288 रुपए
उत्तर : d
Q69. किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 14% का बट्टा देकर 430 रुपए में बेच दिया जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य क्या है ?
a. 450 रुपए
b. 427 रुपए
c. 500 रुपए
d. 440 रुपए
उत्तर : c
Q70. 1100 रुपए अंकित मूल्य वाली एक साइकिल को 10% बट्टा देने के बाद एक दुकानदार को 10% का लाभ होता है। साइकिल का क्रय मूल्य क्या है ?
a. 1100 रुपए
b. 900 रुपए
c. 1089 रुपए
d. 891 रुपए
उत्तर : b
साधारण ब्याज (SIMPLE INTEREST Math gk in Hindi ) :
जब कोई व्यक्ति किसी बैंक आदि से कुछ धन उधार लेता है , तो इस धन का प्रयोग करने के लिए उस व्यक्ति द्वारा बैंक आदि को कुछ अतिरिक्त धन देना पड़ता है। इस अतिरिक्त धन को ब्याज कहते हैं।
मूलधन (Principal):
जो धन बैंक आदि से उधार लिया जाता है , उसे मूलधन कहते हैं। इसे P से निरूपित करते हैं।
मिश्रधन (AMOUNT):
मूलधन व साधारण ब्याज के योग को मिश्रधन कहते हैं। इसे A से निरूपित करते हैं।
माना मूलधन P, ब्याज दर r% वार्षिक , समय t वर्ष ,है तो :
i. मिश्रधन (A) = मूलधन (P) + साधारण ब्याज (SI)
ii. साधारण ब्याज (SI) = P * r * t / 100
iii. A = P (1+rt/100)
चलिए कुछ प्रश्न हल कर लीजिए :
Q71. साधारण ब्याज की एक निश्चित दर से कोई धन 10 वर्ष में अपने से 3/2 गुना हो जाता है। तो ब्याज दर क्या होगी ?
a. 5%
b. 8%
c. 10%
d. 12%
उत्तर : a
Q72. किसी धन पर 10% वार्षिक दर से 10 वर्ष का साधारण ब्याज मूलधन से आधा है। तो मूलधन कितना है ?
a. 4800
b. 6000
c. 8000
d. आंकड़े प्रयाप्त नहीं है
उत्तर :
Q73. रुपए 800 का 2 वर्ष का मिश्रधन 920 रुपए है , यदि ब्याज की दर में 3% की बृद्धि कर दी जाए , तो मिश्रधन होगा ?
a. 968
b. 1056
c. 1112
d. 1182
उत्तर : a
Q74. एक व्यक्ति ने एक बैंक से साधारण ब्याज की 12% वार्षिक दर से ऋण लिया। तीन वर्ष के पश्चात उसने 5400 रुपए उस समयावधि के लिए केवल ब्याज के रूप में लौटाए।ऋण स्वरूप ली गयी मूल धनराशि थी :
a. 2000
b. 10000
c. 15000
d. 20000
उत्तर : c
Q75. 1600 रुपए का 2 वर्ष 3 महीनों में साधारण ब्याज 252 रुपए है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है ?
a. 11/2%
b. 8%
c. 7%
d. 6%
उत्तर : c
समय तथा काम (TIME AND WORK):
Q76. यदि 15 व्यक्ति एक कुएँ को 20 दिन में खोद सकें , तो 12 दिन में इसी कुएँ को खोदने के लिए कितने व्यक्ति चाहिए ?
a. 15
b. 16
c. 18
d. 25
उत्तर : d
Q77. A एक काम को 15 दिन में तथा B उसी काम को 10 दिन में पूरा कर सकता है। B ने 5 दिन काम करके इस काम को छोड़ दिया। शेष काम A कितने दिन में पूरा करेगा ?
a. 13/2 दिन में
b. 15/2 दिन में
c. 8 दिन में
d. 9 दिन में
उत्तर : b
Q78. दो नल A और B एक टंकी को 12 घंटे में भरते हैं तथा A उसे 18 घंटे में भरता है , तब B उसे कितने’घंटे में भरेगा ?
a. 32 घंटे
b. 36 घंटे
c. 38 घंटे
d. 30 घंटे
उत्तर : b
Q79. 4 बुनकर 4 चटाई 4 दिन में बुन सकते हैं। इसी गति से 8 बुनकर 8 दिन में कितनी चटाई बुनेंगे ?
a. 4
b. 8
c. 12
d. 16
उत्तर : d
Q80. दो नल एक टंकी को क्रमशः 3 घंटे व 4 घंटे में भरते हैं तथा निकास नल उसे 2 घंटे में खाली कर देता है। यदि तीनों नलों को खोल दिया जाए , तो टंकी कितने घंटे में भरेगी ?
a. 5 घंटे में
b. 8 घंटे में
c. 10 घंटे में
d. 12 घंटे में
उत्तर : d
चाल , समय एवं दूरी (SPEED ,TIME AND DISTANCE):
Q81. 25 मी/से की चाल से जा रही गाड़ी 60 मिनट में कितने किमी दूरी तय करेगी ?
a. 112 किमी
b. 121 किमी
c. 90 किमी
d. 95 किमी
उत्तर : c
Q82. एक निश्चित दूरी को 6 किमी/घंटा की चाल से 1 घंटे 45 मिनट में तय की जाती है। इस दूरी को 10 किमी/घंटा की’चाल से कितना समय लगेगा ?
a. 48 मिनट
b. 55 मिनट
c. 63 मिनट
d. 77 मिनट
उत्तर : c
Q83. 45 किमी/घंटा की चाल से जा रही 130 मी लम्बी रेलगाड़ी एक पुल को 30 सेकंड में पार कर जाती है। पुल की लम्बाई क्या है ?
a. 200 मी
b. 225 मी
c. 245 मी
d. 250 मी
उत्तर : c
Q84. 84 किमी/घंटा की चाल से चल रही एक रेलगाड़ी 6 किमी/घंटा की चाल से विपरीत दिशा में दौड़ रहे व्यक्ति को 4 सेकंड में पार कर जाती है। रेलगाड़ी की लम्बाई क्या है ?
a. 75 मी
b. 80 मी
c. 100 मी
d. 150 मी
उत्तर : c
Q85. एक नाव धारा के विरुद्ध 7 किमी जाने के लिए 42 मिनट लगाती है। यदि धारा का वेग 3 किमी/घंटा हो , तो शांत जल में नाव की क्या चाल होगी ?
a. 4 किमी/घंटा
b. 9 किमी/घंटा
c. 13 किमी/घंटा
d. 21 किमी/घंटा
उत्तर : c